WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक की हुई शिनाख्त पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक की हुई शिनाख्त पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

केएमबी संवाददाता

 
सुल्तानपुर।लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर उसे वक्त हरदम मच गया जब एक अज्ञात युवक की लाश लोगों को दिखाई पड़ी। बताते चलें कि मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई लाश देखते ही स्थानीय लोगों में हड़प्पा मच गया और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना जीआरपी और कोतवाली नगर पुलिस को दी गई कोतवाली नगर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के दरियापुर स्थित लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला। शव देखते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस व जीआरपी को सूचना दिया। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शास्त्री नगर विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे लिया उन्होंने बताया कि दरियापुर स्थित रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 913/37 पर एक शव मिला है। जिसकी शिनाख्त दरियापुर निवासी नरेश माहेश्वरी पुत्र श्रीचंद माहेश्वरी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा। इस मामले में हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال