WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी

10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी

केएमबी संवाददाता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कुछ लोग छात्रों को नंबर बढ़ाने या फेल छात्रों को पास कराने का झांसा देकर ठगी कर सकते हैं। परिषद ने छात्रों और अभिभावकों से ऐसे किसी भी प्रचार या प्रलोभन पर विश्वास न करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट इंतजार अब खत्म होने वाला है। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्र किसी झांसे में पड़े इसके लिए शिक्षा परिषद ने यह नोटिस जारी किया है। दरअसल, बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद साइबर ठग या कुछ धोखाधड़ी करने वाले लोग छात्रों को नंबर बढ़ाने या फेल छात्रों को पास कराने का झांसा दे सकते हैं और इसके बदले ठगी कर सकते हैं। ऐसे में परिषद ने सभी छात्राें एवं उनके अभिभावकों को चेताया है कि इस के किसी भी प्रचार या प्रलोभन पर विश्वास न करें। यह नोटिस माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को जारी किया है।
परिषद की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है-"सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से धन की मांग कर उन्हें ठगने का कुप्रयास किया जा रहा है। गत वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था।अतः समस्त परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स का कदापि संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आयें। ऐसे फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना तत्काल अपने जनपद के जिला विद्यालय, निरीक्षक को दें।"

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال