WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, फूंका सोनिया व राहुल का प्रतीकात्मक पुतला

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, फूंका सोनिया व राहुल का प्रतीकात्मक पुतला

केएमबी संवाददाता

सुल्तानपुर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने कहा आरोपित कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने देश की लगभग २००० करोड़ की संपत्ति का घोटाला किया है, किस प्रकार एक कंपनी ने समाचार पत्र प्रकाशित करते हुए घाटे में जाती है फिर प्रापर्टी के व्यवसाय में आती है। सन् 1937 में कम्पनी के शुरुआत के समय देश से 5000 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो इस कंपनी में शेयर होल्डर थे उनको दरकिनार करते हुए कंपनी का व्यावसायिक उपयोग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह केस फाइल किए जाने पर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि यह मोदी सरकार की बदले की कार्यवाही है और केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है वह थोड़ा आत्म मंथन करें। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है। वास्तविकता में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। नेशनल हेराल्ड केस 2012-13 के आसपास शुरू हुआ। इस मामले में भाजपा सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं था। चन्दन नारायन ने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी सब इस घोटाले में शामिल हैं। वर्ष 2010 में 5 लाख रुपए से कांग्रेस नें यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाई, इसमें तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए। 76 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी और उनकी माँ सोनिया गांधी (38-38 प्रतिशत) अपने पास रख ली। शेष 24 प्रतिशत कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा और आस्कर फर्नांडीज (दोनों का निधन हो चुका है)के पास थी। इस कंपनी को 90 करोड़ का लोन देकर फिर उसे माफ कर दिया गया।नेशनल हेराल्ड मामले की बिंदुवार व्याख्या करते हुए दावा किया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि डकैती है। गांधी परिवार मॉडर्न डाकू है, गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सचिन पांडेय, गौरव मौर्य, सुधांशु सिंह, धनमेन्द्र वर्मा, अंकुर तिवारी, ऋषभ वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन, दीपक सिंह, मोहित तिवारी, शानू सिंह, नितिन मिश्रा व सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال