WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: 4 लोगों की मौत, पूजा के दौरान करंट के चपेट में आने से गई जान

 गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: 4 लोगों की मौत, पूजा के दौरान करंट के चपेट में आने से गई जान
केएमबी संवाददाता
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पूजा कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा काशीदास पूजन के दौरान हुआ है। हाईटेंशन बिजली के तार से बांस के स्पर्श होने से चार लोग करंट के चपेट में आ गए और फिर वे बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मऊ के फातिमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चारों लोग की मौत हो गई।मृतकों की पहचान 35 वर्षीय छोटेलाल यादव, 29 वर्षीय कल्लू, 23 वर्षीय गोरख यादव और 19 वर्षीय अमन यादव के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पूरी घटना मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है एवं अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश। घटना को लेकर सीओ कासिमाबाद अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा तब हुआ, जब काशीदास की पूजा चल रही थी। सिपाही रविंद्र यादव, भाई गोरख, पट्टेदार छोटेलाल, अमन यादव के घर काशी दास की पूजा का कार्यक्रम चल रहा था तभी हाई टेंशन तार में झंडा टकरा जाने के बाद हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने सभी को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال