WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर टीम को किया सम्मानित

काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर टीम को किया सम्मानित

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच की कोर कमेटी की मासिक बैठक शनिवार देर रात नगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पे चर्चा की गई। मुख्य चर्चा हुई नगर क्षेत्र के उम्र दराज व्यापारी जो व्यापारिक मुख्य धारा से अलग हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी उपयोगिता व्यापारिक जगत को महसूस होती है को चिन्हित कर परामर्श समिति में स्थान दे सम्मानित करने की जिसका सभी ने जोर शोर से स्वागत किया। कार्यक्रम में सदस्यता विस्तार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर वरिष्ठ महामंत्री अश्विनी वर्मा, नगर संगठन मंत्री माणिक लाल व युवा नगर अध्यक्ष शुभम जैन को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश खत्री व राजेंद्र जायसवाल, जिला मंत्री विजय टंडन, महिला मोर्चा अध्यक्ष दलबीर कौर, हरिशंकर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अशोक दिव्या, दिनेश यादव, हितेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता द्वारा उपस्थित व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال