विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पनियरा स्थिति चंदन चापी गांव में किया पौधारोपण
महाराजगंज। पनियरा स्थित चंदनचापी गांव में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर यह कार्यक्रम बाकी रेंज पनियरा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये, उन्होंने अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया। रामकुमार इंटर कॉलेज और श्री संतसाईं सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाए।
विधायक ने कहा पौधा रोपण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, यह भविष्य के पीड़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानी लोगों से पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की। गोरखपुर वन प्रभाग के डीएफओ विकास यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधारोपण एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया यह पौधे भविष्य में छाया और ऑक्सीजन का स्रोत बनेंगे। वहीं पनियरा के रेंजर जगदंबा पाठक वन क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, जयसिंह अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Tags
विविध समाचार