WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मान्धाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मान्धाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

केएमबी संजय सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक आरोपी को मान्धाता पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई है।मामले में आरोपी आबू साद निवासी ग्राम सभा कटाता, थाना मान्धाता का रहने वाला है। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया ट्यूटर हैंडल पर आपत्तिजनक जिसे शासन के निर्देश पर गंभीरता से लिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक व नफरत फैलाने वाले कंटेंट की निगरानी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है प्रतापगढ़ पुलिस। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी एवं मान्धाता थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, अफवाह फैलाने वाली या साम्प्रदायिक पोस्ट से बचें। पुलिस जन जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال