पूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता अरुण सिंह रज्जू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न

पूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता अरुण सिंह रज्जू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न

केएमबी कुंदन पटेल
 प्रतापगढ़। जिले के मान्धाता मोड़, विश्वनाथगंज स्थित एन.आर.एस. पैलेस से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए छोटे-बड़े, पुरुष और युवा एक साथ चल रहे थे। सभी ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। इस अवसर पर अरुण सिंह राजू अधिवक्ता, पूर्व प्रधान एवं सदस्य जूनियर बार एसोसिएशन, प्रतापगढ़ ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान है। यह हमें बलिदान, एकता और सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हम सबको तिरंगे के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण में समस्त क्षेत्रवासी एवं मित्रगण मौजूद रहे और सभी ने तिरंगे के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। यह यात्रा निश्चित रूप से लोगों के दिलों में देशभक्ति की नई ऊर्जा भरने का कार्य कर गई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال