एकता शिक्षा मंच बिछुआ द्वारा शिक्षा संगोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 18 सेवानिवृत्ति शिक्षकों का किया गया सम्मान
बिछुआ। श्री मंगलम् लॉन, गोनी रोड बिछुआ में एकता शिक्षा मंच द्वारा शिक्षा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। विकासखंड के सभी शिक्षकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में विकासखंड बिछुआ के लगभग 450 शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर संगोष्ठी से हुई, जिसमें पूर्व निर्धारित वक्ताओं — दिलीप भोयर, संतोषी शर्मा, मनोज कड़वे ने अपने विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री आर. के. चौधरी ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही प्राचार्य एवं BRC दिनेश डिगरसे ने भी अपने विचार रखे और घोषणा की कि अगले वर्ष भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।समारोह का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य नारायण पवार, राजेन्द्र करमेले, देवराव पवार, देवानंद नागरे, संतोष नागरे, महेश कुमार रघुवंशी, गणेश पटेल, दिलीप चौरिया, अनिल चौरे, श्रीमती अनीता पाटिल, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती रेखा पहाडे़, श्रीमती संतोषी शर्मा, श्रीमती सविता सोलंकी, श्रीमती रेणुका कुलकर्णी, श्रीमती सुलोचना नागरे आदि का विशेष सहयोग रहा।
Tags
विविध समाचार
