तीन माह से 19 वर्षीय शिवम यादव की तलाश में भटक रहे हैं परिज़न
मान्धाता - शिवम यादव मानसिक रूप से डिस्टर्ब 19 वर्षीय युवक 19 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया पांच दिन बाद पंजाब के एक होटल से फोन आया की शिवम यादव यहां है शिवम यादव को अपने पिता का मोबाइल नंबर पता था इसलिए होटल वाले ने फोन लगाकर शिवम की शिवम के घर वालों से बात कराई, शिवम के घर वालों ने पंजाब के होटल वाले को शिवम को रोककर रखने का निवेदन किया लेकिन शिवम होटल वाले को चकमा देकर भाग गया और लगभग तीन माह से शिवम के लिए शिवम के घर वालों परेशान हैं शिवम के पिता केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हवलदार जी डी के पद से सेवानिवृत्त है शिवम के पिता जितेन्द्र बहादुर यादव ने कोतवाली मान्धाता के साथ साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को भी पत्र लिखकर गुहार लगाई है 19/7/2025 से शिवम यादव लापता है जिसकी परिवार के लोग खोज कर रहे हैं।
KMB NEWS 📰📰📰 कुंदन पटेल जिला संवाददाता प्रतापगढ़
Tags
विविध समाचार
