भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां गांव-गांव में समूचे विश्व के कल्याण की कामना होती है - दादा गुरु
जमीन में जहर न मिलाएं किसान- दादा गुरु महाराज
गणेश मठ बिछुआ में आयोजित हुआ संत प्रवचन कार्यक्रम, उमड़ा सैलाब
बिछुआ। नगर के गणेश मंदिर में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के अवधूत सिद्ध महायोगी संत श्री दादा गुरु भगवान के प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत दादा गुरु भगवान का ब्लाक के खमरा, उल्हावाड़ी समेत बिछुआ नगर में जगह-जगह भव्यता के साथ स्वागत किया गया। गणेश मठ में श्री मंगलमूर्ति के दर्शन व पूजा- अर्चना के उपरांत नगर के माता मां में संत प्रवचन का आयोजन हुआ। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत श्री दादा गुरु भगवान के अलावा धर्म समाज अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभेस शर्मन, एके शर्मा, तुरियानंद महाराज, भाऊ महाराज, बाकी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभाकर ढाहके पाटिल, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, जिपं सीईओ अग्रिम कुमार, एसडीएम प्रभात मिश्रा आदि उपस्थित थे। संतों सहित अतिथियों का स्वागत गणेश मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी एवं मंदिर अध्यक्ष संजय चिंचोले के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभेस शर्मन ने कहा की धन्य है मध्यप्रदेश की धरती जहां संत दादा गुरु महाराज का जन्म हुआ, जिन्होंने ने विज्ञान को भी चुनौती देते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन प्रकृति के सरंक्षण और संवर्धन के समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए संत श्री दादा गुरु ने कहा की समूचे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सुबह होते ही गांव-गांव में पूरे विश्व के कल्याण की कामना की जाती है। प्रकृति सरंक्षण पर बल देते हुए किसानों को भूमि में रासायनिक उर्वरक रूपी जहर न मिलने की बात कहीं। उन्होंने ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा की बिछुआ का गणेश मठ जीवंत मठ है जहां वर्षों तक श्री अलोणी महाराज ने तपस्या कि है। गौ माता के संरक्षण पर भी बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या क्षेत्र से धर्म प्रेमी पहुंचे थे।
कुलबेहरा नदी का नाम बदलने कलेक्टर को सौंपा आवेदन - कार्यक्रम में छिंदवाड़ा की पवित्र नदी कुलबेहरा नदी का नाम हेतु छिंदवाड़ा श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान गणेश मंदिर बिछुआ के अध्यक्ष संजय चिंचोले ने नदी का बदलकर कुलधारा करने हेतु छिंदवाड़ा कलेक्टर आवेदन पत्र सौंपा।
इनका हुआ सम्मान - कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा रामलीला मंडल के विगत 136 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन कर धर्म का प्रचार-प्रसार करने हेतु संस्था अध्यक्ष अरविंद राजपूत, नर्मदा मिशन के माध्यम से जन कल्याण के कार्यों हेतु विजेन्द्र दीक्षित और बच्चू सरकार, संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु संगीत कलाकार बंसोड़ीलाल डेहरिया, तरूण मालवीय को मंदिर समिति ने सम्मानित किया। महाप्रसादी वितरण के कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Tags
विविध समाचार
