गणेश उत्सव समिति गोनी में चार दिवसीय कार्यक्रम जारी
केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। गोनी के हनुमान मंदिर परिसर में गणेश उत्सव समिति गोनी द्वारा चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शैला नृत्य, गरबा नृत्य एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के अंतिम दिन महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में समिति सदस्य बनवारी साहू, आनंद सोनी, सचिन बघेले, नवीन मालवीय, प्रवेश मालवीय, नितिन बघेले सहित समस्त समिति सदस्य उपस्थित रहे।
-
Tags
विविध समाचार
