WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

ट्रांसफर के बाद भी मातहतों ने आलाधिकारियों के आदेश का निकाला बाईपास

ट्रांसफर के बाद भी मातहतों ने आलाधिकारियों के आदेश का निकाला बाईपास

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बीते कुछ माह पहले जनपद के लगभग सभी थानों से पुलिस कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ था। स्थानांतरण नीति जारी होने के बावजूद लगभग सभी थानों व चौकियों पर दरोगा सिपाही व मुंशी अभी भी अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर सेटिंग गेटिंग के माध्यम से डटे हुए हैं। सिपाही और दरोगा का दबदबा ऐसा की थानाध्यक्ष इन पुलिसकर्मियों को रिलीव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं जबकि बीते 20 जुलाई 2025 को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा तथा 26 अगस्त 2025 को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कार्य कार्यमुक्त किए जाने का आदेश भी जारी किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपनी पुरानी जगह छोड़ने को तैयार नहीं है। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य जनपदो से जिले के लिए स्थानांतरित पुलिसकर्मी आचुके हैं जनपद के लगभग सभी थानों में बदस्तूर यही खेल जारी है। अब देखने वाली बात होगी की स्थानांतरित कर्मी अपने प्रस्तावित तैनाती स्थल पर जाते हैं अथवा इसी तरीके से सेटिंग गेटिंग का खेल चलता रहेगा।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال