सीओ लंभुआ के स्थानांतरण के बाद पुलिसकर्मियों संग क्षेत्र की आवाम ने दी शानदार विदाई
सुल्तानपुर। सीओ लंभुआ का स्थानांतरण प्रयागराज होने पर स्थानीय लोगों द्वारा सीओ के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कभी कभार पुलिस विभाग में ऐसे भी अधिकारी आ जाते हैं जो लोगों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही जिले की लंभुआ सर्कल के क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम ने किया। उनके ट्रांसफर पर लोगों ने उन्हें शानदार विदाई दी। क्षेत्राधिकारी का भव्य विदाई समारोह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उनके चाहने वालॉ की अच्छी खासी भीड़ थी तो वहीं कुछ खास लोगों की आंखें नम थी। क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम का ट्रांसफर होने के बाद जिस अंदाज में विदाई समारोह आयोजित किया गया इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्राधिकार अब्दुस सलाम कार्यकाल जनमानस के लिए शानदार और काबिले तारीफ रहा। सीओ अब्दुस सलाम ने कहा क्षेत्र के आवाम द्वारा मुझे काफी प्यार और स्नेह मिला था जिसे मैं जहां कहीं भी रहूंगा आवाम के इस स्नेह को भूल नहीं सकता हूं।
Tags
विविध समाचार
