बिछुआ में मीडिया संगठन के तहत हुआ वृक्षारोपण का आयोजन
बिछुआ। प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी के निर्देशानुसार जिलेभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बिछुआ में मीडिया संगठन इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना परिसर, एकता प्रेस क्लब बिछुआ एवं पीएम श्री कन्या विद्यालय बिछुआ में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नींबू, जामुन एवं जाम ,मूनगा जैसे उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मीडिया संगठन इकाई बिछुआ के अध्यक्ष श्रावण कामड़े, उपाध्यक्ष मुकेश कुरोठे, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र सोनी, प्रमोद श्रीवास, रजत वानखेड़े एवं ज्ञानेन्द्र इंदौरकर उपस्थित रहे। साथ ही टी.आई. मोहन मर्सकोले, जेडी बनाईत डेहरिया, रघुवंशी, मुंशी सहित पुलिस स्टाफ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए। मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएगा।
Tags
विविध समाचार
