WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

"सिनेमा जगत के मेहनतकशों के हक़ में सर्वेश पाठक की बड़ी पहल"

"सिनेमा जगत के मेहनतकशों के हक़ में सर्वेश पाठक की बड़ी पहल"
केएमबी ब्यूरो
मुंबई। मुंबई प्रवास के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के श्रमिकों के न्यायिक मुद्दों पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वाइस चेयरमैन – वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत एवं राष्ट्रीय महासचिव (भा.ज.पा. प्रणित) श्री सर्वेश पाठक ने भाग लिया। इस अवसर पर वे फिल्म जगत के श्रमिकों के अधिकारों और न्यायिक संघर्ष के साक्षी बने। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष श्री बी.एन. तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में श्रमिक महीनों तक कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार फिल्मी कलाकारों और निर्माताओं द्वारा उन्हें समय पर मजदूरी नहीं दी जाती। श्रमिक संगठनों ने इस आवाज़ को बार-बार संबंधित अधिकारियों और मंत्रालयों तक पहुँचाया है, लेकिन अब भी इसका ठोस समाधान अपेक्षित है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि श्री सर्वेश पाठक इस विषय को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्रीय श्रम मंत्री तक पहुँचाकर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। बैठक में सुशील दुबे (अध्यक्ष, श्रमिक संगठन) ने श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि मजदूरी के अलावा समय पर भोजन और चिकित्सा सुविधाएँ भी श्रमिकों को उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डी.के. पाठक ने कहा कि सर्वेश पाठक केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता कर जल्द समाधान सुनिश्चित करेंगे और इसका सकारात्मक असर जल्द देखने को मिलेगा।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सर्वेश पाठक ने कहा कि “श्रमिक हमारी जान हैं। उनके साथ अन्याय किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरे पास जो भी मुद्दे संयुक्त संगठनों द्वारा लाए जाएंगे, मैं पूरे तन्मयता और प्रतिबद्धता के साथ श्रमिकों के उत्थान के लिए कार्य करूंगा। मेरे सभी प्रयास श्रमिकों के हित में ही होंगे।” बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव नवीन पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद कुरेशी, वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार गुरुस्वामी तथा सेंसर बोर्ड के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال