शासकीय महाविद्यालय कुरई में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के प्रति किया गया जागरूक

शासकीय महाविद्यालय कुरई में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के प्रति किया गया जागरूक

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई, सिवनी में राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य संविधान के विषय में नागरिकों को जागरूक करना व संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के अनूठे स्वरूप, संविधान सभा का महत्व एवं योगदान, संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले प्राचार्य बीएस बघेल के संरक्षण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज गहरवार ने कहा कि भारतीय संविधान देश कि आत्मा और सर्वोच्च विधान हैं। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ हैं, जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता हैं। इस अवसर पर डॉ नितिंका रघुवंशी ने कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, न्याय व भाईचारे के नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने का भाव रखता हैं। कार्यक्रम में आगे जेपी मरावी ने कहा कि संविधान एक मौलिक कानूनी आलेख हैं, जिसके अनुसार किसी देश की सरकार कार्य करती हैं। इसी कड़ी में छात्रा वंदना दर्शनिया ने कहा कि भारत का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। इन अधिकारों के अभाव में कोई देश लोकतांत्रिक नहीं हो सकता। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भारतीय संविधान अमर रहे के नारे लगाए। आशीष मढावी ने अपने भाषण में कहा कि संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर ही थे, इसीलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता हैं। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। छात्रा वंदना दर्शनिया ने कहा कि संविधान स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को दर्शाता हैं। इस दौरान डॉ तीजेश्वरी पारधी ने पोस्टर प्रतियोगिता और डॉ राजेंद्र कटरे ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता को संपन्न कराया। संविधान दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ से प्रो पवन सोनिक, प्रो जेपी मरावी, डॉ नितिंका रघुवंशी, अलका नागले, रेहाना अंसारी, डॉ राजेंद्र कटरे, डॉ तीजेश्वरी पारधी, रामप्रसाद डेहरिया, निहाल गेडाम, नागेश पंद्रे इत्यादि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अलीशा, आलिया, आरती डहरवाल, माही श्रीवास, करीना वंशकार इत्यादि का योगदान रहा। "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान।"
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال