WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल ओम नगर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार सिंह अंश ,परिषद के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि,निवर्तमान अध्यक्ष आलोक कानोड़िया और विघालय के प्रबंधक प्रमोद पाण्डेय प्रधानाचार्य एस एस मिश्रा, संस्कार संयोजक बृजेश बरनवाल , दादा धनंजय मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, वीरता और वैज्ञानिकता को आत्मसात करने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। भारत को जानो प्रतियोगिता केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है। यह पहचान की परीक्षा, संस्कारों की यात्रा,और राष्ट्र-चेतना के निर्माण का माध्यम है। आज जब पूरी दुनिया में भारत तेजी से उभर रहा है, तब हमारे युवाओं का अपने देश की सभ्यता, विरासत, वैज्ञानिक उपलब्धियों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र-पुरुषों और संस्कृति से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल तथ्य याद करवाना नहीं, बल्कि यह जागृति पैदा करना है कि जिस देश में हम रहते हैं, उसे जानना, समझना और गौरव से अपनाना हर भारतीय का कर्तव्य है। आज के विद्यार्थी ही वह पीढ़ी हैं जो भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र के रूप में आगे ले जाएगी। हमारी जितनी ज्यादा भारत-भावना होगी, उतना ही मजबूत हमारा भविष्य होगा। विद्यार्थी तभी ऊँचा उड़ता है, जब शिक्षक उसके पंखों को दिशा देते हैं। भारत को केवल पढ़ें नहीं, जीएँ। भारत को केवल जानें नहीं, अपनाएँ। भारत को केवल समझें नहीं, उससे जुड़े। भारत को जानों प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान-शौर्या तिवारी, द्वितीय स्थान प्रंजला गुप्ता ,तृतीय स्थान आशीष गुप्ता और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य मिश्रा, द्वितीय स्थान अंश मिश्रा, तृतीय स्थान वैष्णवी सोनी को प्राप्त हुआ। इन विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान कर रहे अध्यापक जय प्रकाश निषाद, स्वाती मिश्रा को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि जी द्वारा धन्यवाद आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में विवेक श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता,सच्चिदानन्द माधव, दिनेश कसौधन,दीपक जायसवाल के साथ विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال