WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गोमती मित्रों ने किया श्रमदान,सीताकुंड धाम पर चलाया सफाई अभियान

गोमती मित्रों ने किया श्रमदान,सीताकुंड धाम पर चलाया सफाई अभियान

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल ने अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन एक बार पुनः सीताकुंड धाम पर वृहद स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर न केवल पूरे परिसर को साफ सुथरा किया बल्कि वहां उपस्थित श्रद्धालुओं और निवासियों से धाम पर स्वच्छता बनाए रखने का निवेदन भी किया,श्रमदान शुरू होने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के साथ सभी उपस्थित गोमती मित्रों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया व जोरदार तरीके से भारत माता की जय के जयकारे लगाये, घने कोहरे के बीच श्रमदान प्रातः 6:30 बजे शुरू हुआ। श्रमदान में मुख्य रूप से संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,आयुष सोनी,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,श्याम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال