WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

लंभुआ में गरजे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी से जुड़े किसान

लंभुआ में गरजे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी से जुड़े किसान 

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर,17 दिसंबर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में लम्भुआ ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया और पूर्व मे दिये गए मांग पत्र का निस्तारण आज तक न होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। किसानों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि यदि पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण अतिशीघ्र नहीं किया जाता है तो किसान बड़ी पंचायत लगाने पर मजबूर होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इसके उपरांत 22 सूत्री मांग पत्र एडीओ आईएसबी को सौपा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष करीम खान, ब्लॉक प्रभारी नंदलाल चौहान, ब्लॉक संगठन मंत्री नन्हकू, राम ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा, ब्लॉक प्रभारी लंभुआ राम अचल तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामपाल, गीता, पूजा धुरिया, उर्मिला गुप्ता, अमरावती, ब्रह्मदेव मिश्रा आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال