WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर17 दिसंबर। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार, विकास भवन, सुलतानपुर में उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी के साथ महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई 08 पीड़ित महिलाओं की समस्या की सुनवाई की गयी। सुनवाई के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के साथ ही पूर्व में हुई जन सुनवाई से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा भी की गयी एवं सरकार द्वारा संचालित महिला परक योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को विस्तृत जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लिये जाने हेतु आवाहन किया गया। 
तत्पश्चात ब्लाॅक-दूबेपुर, सुलतानपुर सभागार में महिला चैपाल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। उपस्थित आगनबाडी कार्यकत्रियों, आशा, स्वयं सहायता समूह की बहनें व आमजनमानस को सम्बोधित करते हुए महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चैपाल का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्या द्वारा महिलाओं को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, भू्रण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में सरंक्षण, सुरक्षातंत्र, सुझावों, एवं सहायता के लिए परस्पारिक संवाद किया गया। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी रश्म व 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत के विशेष अभियान के अन्तर्गत उपस्थित आमजनमानस को शपथ भी दिलायी गयी। तद्पश्चात् स्वाशाषी चिकित्सा महाविद्यालय, जनपद-सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
वी0पी0 वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुलतानपुर द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप योजना सहित सोशल सेक्टर के अन्य के योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर शिव प्रसाद यादव अपर उपजिलाधिकारी सदर, सौरभ सावंत क्षेत्राधिकारी सदर, नेहा सिंह उपायुक्त उद्योग, शाश्वत कांत आर्दश अग्रणी जिला प्रबंधक, शरद त्रिपाठी जिला कार्यकम अधिकारी, ममता नायक एवं राहुल त्रिपाठी बाल विकास परियोजना अधिकारी, भूपेद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक कौशल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनीता सिंह, शिवमूर्ति पाण्डेय सदस्य बाल कल्याण समिति, रेखा गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक सैकड़ों की संख्या में आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयं सहायता समूह की बहनें एवं अन्य जनमानस उपस्थित रहें।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال