WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

कटरा गुलाब सिंह नागरिक परिषद का गठन, लालजी अध्यक्ष व राजीव नयन बने महामंत्री

कटरा गुलाब सिंह नागरिक परिषद का गठन, लालजी अध्यक्ष व राजीव नयन बने महामंत्री

सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश प्रताप व दीपक जायसवाल बने उपाध्यक्ष

केएमबी ब्यूरो संजय सिंहप्रतापगढ़। कटरा गुलाब सिंह तिराहे पर 14 दिसंबर 2025 को आयोजित सामूहिक सत्याग्रह के अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य सुबिधा सहित नगर पंचायत क्षेत्र में मूल भूत नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु कटरा गुलाब सिंह नागरिक विकास परिषद का स्थाई गठन सर्वसम्मति से महासचिव समाज शेखर की देखरेख व मार्गदर्शन में सार्वजनिक रूप से हुआ। संगठन विधिक रूप से पंजीकृत हो नागरिक समाज की अधिकृत संस्था के रूप में सेवा कार्य करेगी। जिसमे अध्यक्ष के रूप में लाल जी सिंह को जिम्मेदारी मिली है। वहीं उपाध्यक्ष संगठन के रूप में सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश प्रताप सिंह को तथा उपाध्यक्ष कार्यक्रम के रूप में सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल को चुना गया। महामंत्री के रूप में आर टी आई कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र पर समाज ने भरोसा जताया। वहीं मंत्री कार्यक्रम राहुल गौतम व मन्त्री संगठन पीयूष शुक्ल शास्त्री को चुना गया है। उप मंत्री कार्यक्रम रमेश अग्रहरि व उप मन्त्री संगठन के रूप मेंमनीराम पटेल को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में कमलेश वैश्य व सह कोषाध्यक्ष के रूप में बच्चा लाल पटेल को चुना गया है। आडीटर/उत्प्रेरक के रूप में डॉ अमर बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इस कार्य समिति के संरक्षण हेतु एक संरक्षक व मार्गदर्शन मंडल का गठन हुआ, जिसमे देवी प्रसाद मिश्र, छोटे लाल पटेल, बबन सिंह, दिनेश अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, जग नारायण सेठ, उमेश महाजन, घनश्याम गिरी, घनश्याम अग्रहरि, प्रेम चंद्र मल्हू, मो फरहीम, डॉ लाल चंद्र जौहर, नरेंद्र प्रताप सिंह, राम चंद्र गौतम तथा धर्म चंद्र कौशल को चुना गया। चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह व प्रभारी थाना जेठवारा, अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह तथा महासचिव भयहरण नाथ धाम को पदेन संरक्षक तय किया गया। अंत में विधायक जीत लाल पटेल तथा सत्याग्रह में उपस्थित सभी नागरिकों द्वारा नव गठित "कटरा गुलाब सिंह नागरिक परिषद" के पदधिकारियों को बधाई दी गई। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अस्पताल सहित सभी मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों, व्यापारियों, किसानो और छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال