WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शनः सड़क पर उतरे हजारों लोग

यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शनः सड़क पर उतरे हजारों लोग

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
 देवरिया। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर लगाया जाम देवरिया में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। सवर्ण युवाओं के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया, जिससे शहर में व्यापक यातायात जाम लग गया।प्रदर्शनकारी सबसे पहले शहर के सुभाष चौक चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए एक जुलूस जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन और कचहरी रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ा। युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए कानून को तत्काल वापस लेने की मांग करना था। इस दौरान 'यूजीसी कानून वापस लो' और 'काला कानून नहीं चलेगा' जैसे नारे लगाए गए।करीब आधे घंटे तक प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर डटे रहे। जब उन्हें बताया गया कि जिलाधिकारी बैठक में व्यस्त हैं और ज्ञापन नहीं ले पाएंगे, तो आंदोलनकारियों का आक्रोश बढ़ गया।
नाराज प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लगभग दो किलोमीटर तक फैल गया। स्कूल बसें, एंबुलेंस, दोपहिया और चारपहिया वाहन सभी इस जाम में फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने लगातार आंदोलनकारियों से सड़क खाली कराने और यातायात बहाल करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जिलाधिकारी ने एसडीम श्रुति शर्मा को बात करने के लिए भेजा लेकिन प्रदर्शनकारी ने उनकी बात नहीं मानी तब डीएम को ही बुलाकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सोपा तब जाकर के जाम समाप्त हुआ प्रदर्शन कार्यों में नित्यानंद उपाध्याय सचिता सिंह राणा आनंद श्रीवास्तव बिट्टू पांडे अनुराग मिश्रा छोटे बाबा अरविंद शाही राजू मणि क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह देव शुक्ला दिनेश शुक्ला शिवाजी सिंह अशोक तिवारी वीरेंद्र पांडे शंभू दुबे अशोक मिश्रा अमित तिवारी आदि लोग शामिल हैं।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال