WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

विकासखंड पनियरा मे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न

विकासखंड पनियरा मे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
महाराजगंज। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई, एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर सदस्यों को जानकारी दी गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि पनियारा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह थे। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही के पुष्टि से हुई। वीडियो राहुल सागर ने क्षेत्र पंचायत के तहत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजो के बारे मे बताया। राहुल सागर ने अपने सदस्यों से कहा अपने-अपने गावों में लोगों को जागरूक कर समस्याओं के समाधान मे सहयोग करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने ब्लॉक परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया लगभग 5 करोड रुपए के लागत से नया सभागार, कर्मचारियों के लिए कार्यालय भवन और आवासीय सुविधा बनाई जा रही है। शुक्ला ने कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से पनियरा ब्लाक को विकास की श्रेणी में अग्रणी स्थान मिला। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के प्रयासों से पनियरा ब्लाक में विकास की क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। विधायक ने अधिकारी और कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने का आह्वान दिया। पूर्व प्रमुख जय नाथ सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, शैलेश पाल, सुनील चौधरी, शैलेंद्र कुमार,एडियो पंचायत गुड्डू प्रसाद, बैठक में सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यगढ़, जनप्रतिनिधि और अधिकारी गढ़ मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال