जलशक्ति मंत्री एवं विधायक की नोक झोक पर सपा सुप्रीमो ने कसा तंज- 'डबल इंजन ही नहीं, डिब्बे भी टकरा रहे'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष के संकेत फिर सामने आए हैं। चरखारी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक ब्रजभूषण राजपूत के बीच टकराव हुआ। इसी बीच गोसाईगंज और अयोध्या से जुड़े पुराने विवादों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की अंदरूनी लड़ाई बताया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उनका रास्ता रोक दिया। यह विवाद उस समय हुआ, जब मंत्री युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक करीब 100 ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मंत्री से मिलने पहुंचे थे। इस घटना पर सपा नेता अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
Tags
विविध समाचार