⚡ ब्रेकिंग News

ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पाकर लोग दिखे खुश, दिया जुआरी फार्महब लिमिटेड को धन्यवाद

ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पाकर लोग दिखे खुश, दिया जुआरी फार्महब लिमिटेड को धन्यवाद

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति संगम अमेठी। ज़ुआरी फार्महब लिमिटेड, जो अडवेंट्ज ग्रुप का एक अभिन्न हिस्सा है, पिछले 7–8 वर्षों से अपने ‘जय किसान जंक्शन’ नेटवर्क के माध्यम से किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, सूक्ष्म तत्त्व, अन्य कृषि आदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है।
इसी क्रम में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत संस्था द्वारा जय किसान जंक्शन, सेमरौता (जिला अमेठी) में किसानों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मार्केटिंग मैनेजर डॉ. अजय सिंह चौहान एवं एरिया मैनेजर श्री अनिल कुमार मौर्य द्वारा किया गया। वहीं ब्रांच मैनेजर श्री अनूप दूबे एवं श्री आशीष यादव ने चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
एरिया मैनेजर अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण करना था। शिविर के दौरान 218 से अधिक किसानों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।
शिविर में कृष्णा पॉलीक्लिनिक जगतपुर हॉस्पिटल एवं प्रखर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में एक जनरल फिजिशियन, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) तथा एक स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर एवं बीपी जांच, नेत्र परीक्षण तथा महिलाओं के रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
ज़ुआरी फार्महब लिमिटेड की इस पहल को स्थानीय किसानों एवं उनके परिवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...