⚡ ब्रेकिंग News

मवैया रहमतगढ़ में विकास कार्यों से आ रही भ्रष्टाचार की बू: त्रिभवन यादव

मवैया रहमतगढ़ में विकास कार्यों से आ रही भ्रष्टाचार की बू: त्रिभवन यादव

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। विकासखंड बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ में विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। असंतुष्ट ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि जगदीश पाल पर सरकारी योजनाओं में भारी अनियमितता, धन के दुरुपयोग एवं गबन का आरोप लगाते हुए सूचना के अधिकार का सहारा लिया है।
ग्रामीण अभिषेक शुक्ला उर्फ विधायक, राम सिंह यादव, त्रिभुवन यादव, दीपक पाठक सहित अन्य लोगों ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत में वर्ष 2015 से 2025 तक कराए गए वित्तीय एवं विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है।आवेदन में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर प्रमाणित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई है मनरेगा अंतर्गत कराए गए समस्त कार्यों की सूची लाभार्थी मजदूरों की उपस्थिति पंजिका, भुगतान विवरण की प्रमाणित प्रतियां। यदि किसी कार्य की जांच/ऑडिट हुई हो तो उसकी रिपोर्ट व कार्यवाही विवरण ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही पुस्तिका, जिनमें कार्यों की स्वीकृति दर्ज हो गौशाला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रखकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। विकास कार्यों के नाम पर धन निकासी तो हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नगण्य या अधूरे हैं।सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि मांगी गई सूचनाओं से विकास कार्यों की हकीकत क्या सामने आती है और प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...