⚡ ब्रेकिंग News

भूली नगर–थौरी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने किया हंगामा

भूली नगर–थौरी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने किया हंगामा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में भूली नगर से थौरी तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क की जांच की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क की परत पतली है और घटिया सामग्री लगने से इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से बन रही सड़क में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य को मानकों के अनुसार कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और यदि कहीं अनियमितता पाई गई तो संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...