जामिया इस्लामिया में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर का आयोजन
केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। जिले के खैराबाद स्थित जामिया इस्लामिया मदरसे में हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों (आजमीन-ए-हज) के लिए एक विशेष तरबियती (प्रशिक्षण) और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हज पर जाने वाले लोगों को सफर की तैयारियों और धार्मिक रस्मों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और हज ट्रेनर मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी साहब ने हज यात्रियों को संबोधित किया। उन्होंने हज और उमराह की फजीलत (महत्व) को बयान करते हुए कहा कि, "हज और उमराह दोनों बहुत बड़ी इबादत हैं। "उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और अरकान (नियमों) के बारे में विस्तार से समझाया। मौलाना ने जोर देकर कहा कि अल्लाह के घर की हाजिरी एक बड़ी खुशकिस्मती है और वहां हर पल इबादत में गुजारना चाहिए। इस शिविर का एक मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण भी था। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य टीके लगाए गए और उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा हज यात्रियों ने हिस्सा लिया और मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी द्वारा दी गई हिदायतों को गौर से सुना। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और हज यात्रियों के सफर की आसानी के लिए दुआ की गई । इस वर्ष
64 हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को वैक्सीन टीकाकरण एवं प्रशिक्षित किया गया।डॉ सबा डॉ,याहिया खान, डॉ तहसीन तौफीन विवेक पाण्डेय,ज्योति श्रीवास्तव, चीना आदि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम द्वारा वैक्सीन एवं टीकाकरण किया गया। मदरसा के मुफ्ती तौफीक, मौलाना मकबूल कासमी,हाफिज इरफान खान आदि स्टाफ के सदस्यों ने अहम सहयोग किया।
إرسال تعليق