राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय कुरई का विशेष शिविर का ग्राम चिखली में शुभारंभ
केएमबी ब्यूरो
सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर "मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा" थीम के साथ दिनांक 18/02/2026 से 24/02/2026 तक ग्राम चिखली में आयोजित हो रहा हैं। शिविर का शुभारंभ कॉलेज स्टॉफ और मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चन तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज कुमार गहरवार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनकर समाज का विकास करने के लिए तैयार करता है इसका जीवन में बहुत महत्व हैl शिविर के द्वितीय दिवस रासेयो स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही हैंडपंप के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दल नायक नीरज करमकर, रोहित,अर्चना उईके,गगन राउत,सारांश मेंढे, आकांक्षा,पायल इत्यादि की उपस्थिति रही।
إرسال تعليق