⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण एवं रातभर चले फिरौती के खेल दो शातिरों को दबोचा

अमेठी पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण एवं रातभर चले फिरौती के खेल दो शातिरों को दबोचा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले में सनसनी फैलाने वाले कबाड़ व्यापारी के अपहरण और आठ लाख रुपये की फिरौती वसूली प्रकरण का खुलासा करते हुए अमेठी पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की है।घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नेवाजमल हाईवे के पास की बताई जा रही है। बीते मंगलवार को भैंसिया गांव निवासी कबाड़ व्यापारी समन अख्तरी बच्चों को स्कूल छोड़कर बोलेरो से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर अगवा कर लिया। परिजनों से देर रात तक कई किस्तों में आठ लाख रुपये की फिरौती वसूली गई, जिसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पांच दिन के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर अनूप प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह और रामनयन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बस्ती जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 4.50 लाख रुपये नकद, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया। दूसरे आरोपी के पास से पांच हजार रुपये व पहचान संबंधी दस्तावेज भी मिले। बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संगठित वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। त्वरित और सटीक कार्रवाई से पुलिस ने न केवल मामले का खुलासा किया, बल्कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि कानून से बच पाना आसान नहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...