जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर का निधन, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
सुल्तानपुर के जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी का वाराणसी में गुरुवार को निधन हो गया। वह लीवर संबंधी बीमारी और उच्च रक्तचाप से जूझ रहे थे। इलाज के लिए वाराणसी आए थे, जहां दोपहर में उनका देहांत हो गया।
सूत्रों के अनुसार राजेश तिवारी को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वाराणसी लाया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजेश तिवारी इलाहाबाद के निवासी थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Tags
विविध समाचार
