⚡ ब्रेकिंग News

13 मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या सुनेंगी शिकायतें

13 मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या सुनेंगी शिकायतें

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनहित में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद अमेठी में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 13 मार्च 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए तहसील सभागार, गौरीगंज में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...