⚡ ब्रेकिंग News

शिवगढ़ पुलिस ने समर बहादुर हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवगढ़ पुलिस ने समर बहादुर हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

केएमबी ब्यूरो
 सुलतानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भरखरे गांव के पास नहर किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। मृतक समर बहादुर पुत्र लालता प्रसाद की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शिवम सरोज (24) निवासी भरखरे और राजन सरोज (25) निवासी सूर्यभानपट्टी, थाना लम्भुआ शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान वर्मा समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...