सुल्तानपुर में सीएम योगी ने 819 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर खुलकर बोले योगी
सुल्तानपुर। जिले के डायट ग्राउंड पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर स्वागत के बाद जिले के विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, चाभी सहित प्रशस्ति पत्र वितरित किया। सभा स्थल पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सियावर राम चंद्र की जय के साथ अभिवादन करते हुए कहा कि रामायण कालीन स्मृतियों से जुड़े इस पावन धरा को नमन करते हुए जिले की 819 करोड़ की परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।जिले के जनप्रतिनिधियो के अथक प्रयास में जिले में मेडिकल कॉलेज का संचालन हो रहा है साथ ही नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास आज किया गया। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछली सरकार वन डिस्ट्रिक वन माफिया पालती थी हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बना रही है।उन्होंने जिले की बेहतर सड़कों से कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि आज आप लोग 45 मिनट में अयोध्या धाम इंटर नेशनल एयर पोर्ट पहुंच रहे है।ये आपके द्वारा चुनी हुई सरकार के कारण संभव हो पाया है। जब सुरक्षा का माहौल होगा तभी विकास संभव है। उत्तर प्रदेश को कांग्रेस व सपा ने बीमारू राज्य बना दिया था लेकिन अब आपके द्वारा चुनी गई सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा के माहौल के साथ भारी मात्रा में निवेश भी कराया है।डबल इंजन की सरकार सुरक्षा में कोई भेदभाव नहीं करती। बिना भेदभाव के सुरक्षा के बेहतर वातावरण से निवेश हो रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास पहले भी वही पैसा था लेकिन उसका उपयोग कब्रिस्तान के बाउंड्री वाल निर्माण में किया जाता था लेकिन डबल इंजन की सरकार में उसी पैसे का सदुपयोग करके धार्मिक स्थलों के सुधरीकरण के साथ उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों के निर्माण आदि में खर्च किया जा रहा है। यूपी में पिछले 09 साल में 09 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। उद्यमों से करीब सवा 03 करोड़ लोग लाभ ले रहे है। सपा की सरकार में माफिया गरीबों की, सरकारी जमीन कब्जा कर लेते थे लेकिन हमारी सरकार में किसी की अवैध अतिक्रमण करने की मजाल नहीं है। राम मंदिर ट्रस्ट में हुई चोरी को लेकर मुख्यमंत्री विपक्ष पर हमलावर हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रस्ट ने मांग की तुरंत एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम आए उन पर ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल पहुंचाया। लेकिन विपक्ष को चंदा चोरी से मतलब नहीं है। न ही उनकी कभी आस्था रही है।उनके द्वारा केवल हमारे तीर्थ को बदनाम किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम का मंदिर जनता जनार्दन के पैसे से ट्रस्ट द्वारा बनाया गया जहां आज त्रेता युग की अनुभूति होती है। इसी बात से विपक्ष को पीड़ा है इसीलिए बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस मुहिम चला रही है। जिनके द्वारा राम भक्तों पर गोलियां चलवाई गई उनकी प्रभु राम में आस्था कभी नहीं हो सकती। इनके द्वारा देश व विदेश में केवल अयोध्या धाम को बदनाम किया जा रहा है।
वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन का जो वारा न्यारा इनकी सरकार में हुआ, उस पर इन लोगो की आवाज नहीं निकलती है। जब डबल इंजन की सरकार ने उस पर कानून बनाया तो इन लोगो द्वारा उसका विरोध किया गया। ये नकारात्मकता देश, समाज, गरीब, अन्न दाता का हित करने वाली नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि जिले मे पूर्वांचल एक्सप्रेस के किनारे इंडस्ट्रियल हब बनाने से जिले नौजवानों को रोजगार मिलेगा। बैठक द्वारा जन प्रतिनिधियों द्वारा जो कार्ययोजना सौंपी गई है उस पर भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।मुख्यमंत्री के भाषण में इसौली विधानसभा में भाजपा का विधायक न होने पर उन्होंने कहा कि सपा विधायक विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे है। क्योंकि वे जिन कार्यों में लिप्त थे वह डबल इंजन की सरकार में नहीं हो सकता। इस मौके पर प्रभारी मंत्री गिरीश नारायण यादव, विधायक विनोद सिंह, राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, सुरेश गौतम, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, देवमणि द्विवेदी, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, संत बक्श सिंह चुन्नू, जगजीत सिंह छंगू, राम चंद्र मिश्रा, एमपी सिंह, गिरीश नारायण सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
إرسال تعليق