⚡ ब्रेकिंग News

"हर बूथ, एक पेड़" अभियान के तहत समाजवादी लोहिया वाहिनी ने किया वृक्षारोपण

"हर बूथ, एक पेड़" अभियान के तहत समाजवादी लोहिया वाहिनी ने किया वृक्षारोपण 

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव
देवरिया 7 जुलाई। समाजवादी लोहिया वाहिनी के तत्वाधान में चल रहे "हर बूथ, एक पेड़" अभियान के अंतर्गत बरहज विधानसभा क्षेत्र के बारीपुर स्थित सुभाषाश्रम पर पौधारोपण कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बरहज रामकृपाल शुक्ल ने आयोजित किया। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही देश के छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के हितों की वास्तविक संरक्षक है। केवल समाजवादी सरकार ही शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर सकती है तथा युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान दिलाने का कार्य कर सकती है।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा लोकतंत्र, संविधान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सुभाषाश्रम के संस्थापक ऋषि पाण्डेय, सपा प्रदेश सचिव रामप्रकाश चौधरी, अशोक मालवीय, मोहित, नागेंद्र प्रजापति, आदित्य पाठक, विनोद यादव, काका चौधरी, हिमांशु, विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बरहज रामकृपाल शुक्ल, मातादीन गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...