⚡ ब्रेकिंग News

व्यावसायिक एवं शैक्षिक समावेश ही सफलता के चरणों की जननी है- सौम्या तिवारी

व्यावसायिक एवं शैक्षिक समावेश ही सफलता के चरणों की जननी है- सौम्या तिवारी

मंडल ब्यूरो सरोज त्रिपाठी
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ (सा.नि.) के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों हेतु दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंडिया लिटरेसी बोर्ड की निदेशक संध्या तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षमता निर्माण संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, प्रभावी कार्यप्रणाली तथा लाभार्थियों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया।
प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मनोवैज्ञानिक सलाहकार एवं 17 से अधिक देशो में क्षमता निर्माण व्याख्यान प्रदान कर चुकी सौम्या तिवारी ने "करियर काउंसलिंग" विषय पर व्याख्यान देते हुए दो कार्यशालाओ “आई एम् रिमार्कबल” एवं इकीगाई कांसेप्ट को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को करियर योजना, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, कौशल तथा बदलते रोजगार के परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) की ओर से सहायक उपायुक्त बीडी चौधरी ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार के अवसरों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित मुख्यमंती युवा उद्यमिता कार्यक्रम सहित विभिन्न शासकीय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) बैंक आफ इंडिया के राजवीर सिंह तोमर ने बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं, एम्.एस.एम्.ई. स्टार्टअप हेतु ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय प्रबंधन एवं समय पर ऋण पुनर्भुगतान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंत में निदेशक सौरभ कुमार खरे ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया तथा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी तपन साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा, लेखाकार आदित्य मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर गौरीशंकर सिंह, फील्ड सहायक-कम-क्लर्क राघवेंद्र गुप्ता, सहित संस्थान के समस्त सन्दर्भ दाता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...