24 घंटे से एक फेज की बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल, मौके से जेई नदारद होने का आरोप
अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के सत्थीन पावर हाउस के बाजगढ़ फीडर से जुड़े कई गांवों में पिछले 24 घंटे से केवल एक फेज की बिजली आपूर्ति होने का आरोप है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट के साथ-साथ घरेलू और कृषि कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विद्युत विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जूनियर इंजीनियर (जेई) मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बिजली संकट के कारण भीषण गर्मी में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।विद्युत विभाग का पक्ष: इस संबंध में विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
إرسال تعليق