⚡ ब्रेकिंग News

सुंदरकांड पाठ व मिष्ठान वितरण के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मनाया गया जन्मोत्सव

सुंदरकांड पाठ व मिष्ठान वितरण के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मनाया गया जन्मोत्सव

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जन्मदिन के अवसर पर तिलोई क्षेत्र में भी धार्मिक आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से संपन्न हुए। मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में तिलोई स्थित हनुमानगढ़ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने देश व समाज की उन्नति तथा जनसेवा की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अवधेश सिंह, ओमप्रकाश पासी, सुरेंद्र सिंह, बबलू मिश्रा, सुशील भारती, राजकरण उपाध्याय, जितेन तिवारी, विनोद यादव, अनूप प्रजापति सहित तिलोई क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...