ब्राह्मण सम्मान समारोह में कथावाचिका साध्वी श्री जी सहित ब्राह्मणों का हुआ सम्मान, समाज की एकता व परशुराम जयंती को भव्य बनाने का संकल्प
गौरीगंज। ब्राह्मण कल्याण संस्थान के संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में गौरीगंज स्थित कल्याण मैरिज लान में भव्य ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरीगंज विधानसभा के यशस्वी समाजसेवी एवं जीएसटी कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई ब्राह्मणों को “ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान” से स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विख्यात कथावाचिका साध्वी श्री जी की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में ब्राह्मण नेताओं ने आगामी परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया। साथ ही समाज की एकता, संगठन और मजबूती पर बल देते हुए सभी ब्राह्मणों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि
“ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कार और नेतृत्व का प्रतीक रहा है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी परंपराओं को संजोते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत करें। परशुराम जयंती जैसे आयोजनों के माध्यम से हमें नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना होगा।”
लखनऊ से आए मेजर आशीष चतुर्वेदी ने उपस्थित ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कहा कि “देश और समाज की मजबूती के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। ब्राह्मण समाज ने हर दौर में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।”
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक इंद्र कुमार पाठक, ज्ञानेंद्र पांडेय (अवधी मधुरस), राजेंद्र अमरेश, सुनील शुक्ल, रवि तिवारी, सज्जन पाठक, त्रिभुवन दत्त उपाध्याय, आजाद तिवारी, वैजनाथ तिवारी, विंध्याशरण तिवारी, आल्हा गायक शिवकरन पांडेय, विंध्याशरण शुक्ल, कमलाकर मिश्र, सुंदरलाल तिवारी, लल्लन मिश्र सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
إرسال تعليق