⚡ ब्रेकिंग News

अलविदा जुमा पर निकला कदीमी जुलूस-ए-मद्हे सहाबा, शहर में गूंजे नातिया कलाम

अलविदा जुमा पर निकला कदीमी जुलूस-ए-मद्हे सहाबा, शहर में गूंजे नातिया कलाम

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुलतानपुर। माह-ए-रमज़ान के आखिरी अलविदा जुमा के मौके पर शहर में कदीमी जुलूस-ए-मद्हे सहाबा पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और सहाबा-ए-किराम की शान में नातिया कलाम पेश किए गए।जुलूस की शुरुआत किराना मंडी स्थित बीबीया मस्जिद से हुई। यहां से जुलूस जीएन रोड स्थित आगरा मिष्ठान भंडार तक पहुंचा और आगे बढ़ते हुए चौक घंटाघर व जामा मस्जिद मार्ग से गुजरता हुआ चित्रा स्टूडियो पर जाकर सम्पन्न हुआ।जुलूस के दौरान पूरे रास्ते धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।जुलूस की कयादत समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष व इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने उलेमा के साथ की।जुलूस में शामिल लोगों ने सहाबा-ए-किराम की शान में नारे बुलंद करते हुए अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर मौलाना उस्मान साहब, मौलाना कसीम साहब, मौलाना मोहतरुत्सलाम साहब सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...