अमेठी के थाना शिवरतनगंज में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज कस्बे में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह की ओर लोगों का रुख शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज़ अदा की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में सुख-शांति, तरक्की एवं आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस दौरान ईदगाह परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां हर कोई खुशियों में सराबोर नजर आया।
त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिवरतनगंज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर जिले के आलाधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ईद की बधाई देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
कुल मिलाकर शिवरतनगंज में ईद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर समाज में एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की।हाफिज सरवर अमस सैफ अरमान कुद्दूश कैफ गुड्डू सिद्दीकी शरीफ भाई,गुफरान नेता आदि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की,
إرسال تعليق