नगर को मिली नमोवन की सौगात, एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया लोकार्पण
सुल्तानपुर। एमएलसी विजय बहादुर पाठक नगर क्षेत्र में नमो वन का किया लोकार्पण। लोकार्पण के दौरान एमएलसी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के बाद अब सब के प्रयास का समय आ गया है। विकास मे जन सहभागिता की बड़ी जरूरत है। एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने नमोवन/सरोवर का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पाठक का स्वागत किया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीता शरण त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, डॉ एमपी सिंह, दिनेश चौरसिया, प्रवीण मिश्रा समेत दर्जनों भाजपाइयो मौजूदगी मे फीता काट कर शिलापट पूजन कर जनता के लिए समर्पित किया।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने नगर पालिका की उपलब्धियां गिनाई एवं कहा कि बीते ढाई वर्षों में दो दर्जन से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतार कर विकास का रिकॉर्ड बनाया। लगातार तीसरे कार्यकाल में नगर पालिका बोर्ड के सहयोग से विकास की योजनाओं को अमली जामा पहनाया। वार्ड के सभासद अखिलेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का जताया आभार वार्ड के नागरिकों के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। एमएलसी पाठक ने नमो सरोवर में परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर लोकार्पण सभा का शुभारंभ किया। नगर में विकास कार्य के लिए सभी सभासदों को माला पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मौके पर सभासद रमेश सिंह टिन्नू, संजय कप्तान, संदीप गुप्ता, विजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, मंगरु प्रसाद प्रजापति, देवानंद, अंतिमा गुप्ता, संदीप चौधरी, राजू शर्मा, अरुण तिवारी समेत नगर पालिका परिषद के दर्जनों सभासद मौजूद रहे।
إرسال تعليق