⚡ ब्रेकिंग News

युक्ति सल्लाम ने 10वीं में 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

युक्ति सल्लाम ने 10वीं में 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा युक्ति सल्लाम, पिता अजय सल्लाम ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
युक्ति की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं ग्रामीणजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों के अनुसार, युक्ति प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और समर्पित रही हैं, जिसका परिणाम उनके शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है।
गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने भी युक्ति की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...