अग्नि देव का कहर जारी: पनियरा के रजौड़ा कला गांव में किसानो की 15 एकड़ गेहूं जलकर राख
महराजगंज। पनियारा के ग्राम सभा रजौड़ा कला मे शनिवार की दोपहर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पछुआ हवा की वजह से वह और विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के सभी ग्रामीण बाल्टियों में पानी भर भर के और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग को बुझाने में लग गए। ग्रामीणों ने जान पर खेल कर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग की चिंगारी खेत के बगल मे माता के मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ की सूखे डाल मे आग पकड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर सुखी डाल पर पानी डालकर आग को बुझाया। सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आग लगने से मिश्री सिंह, गुलाब गुप्ता, शैलेश मद्धेशिया, नारायन सिंह, राजेश्वर मल्ल, विदेशी पासवान, देवी प्रसाद सहित तमाम किसानों की लगभग 15 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
إرسال تعليق