⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी के धर्मेंद्र शुक्ल को पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, 165 विधानसभा जोरसांको का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

अमेठी के धर्मेंद्र शुक्ल को पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, 165 विधानसभा जोरसांको का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले के नेता धर्मेंद्र शुक्ल को पार्टी नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 165 विधानसभा जोरसांको का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। धर्मेंद्र शुक्ल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है।नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...