⚡ ब्रेकिंग News

एंटी करप्शन टीम ने सरायमीर थाने के दरोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने सरायमीर थाने के दरोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

केएमबी संवाददाता

आजमगढ़ जिले में विवेचना के दौरान नाम हटाने के नाम पर रिश्वत लेना उपनिरीक्षक को महंगा पड़ गया। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सरायमीर थाने में तैनात एसआई अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने एसआई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गागेपुर गांव निवासी अवनीश राय ने सरायमीर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट का संचालन करते है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे हफ्ता देने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया। मामले की विवेचना सरायमीर थाने में तैनात एसआई अभिषेक सिंह कर रहे थे। 


एसआई ने अवनीश राय से मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने एसआई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। पूरा जाल बिछाने के बाद शुक्रवार को सरायमीर में एसआई अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...