⚡ ब्रेकिंग News

गौरी बाजार पुलिस ने किया चोरी की 4 वारदातों का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

गौरी बाजार पुलिस ने किया चोरी की 4 वारदातों का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

केएमबी मुकेश राव 
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गौरीबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की 04 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा। इनके पास से चोरी की गई और घटनाओं में प्रयुक्त की गई दो मोटर साइकिल (एक चोरी की और एक घटना में प्रयुक्त), नकद धनराशि: ₹ 13,000/- (तेरह हजार रुपये) एवं 01 फर्जी नंबर प्लेट और 04 मास्टर चाभियां (जिनका उपयोग लॉक तोड़ने में किया जाता था) को बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मास्टर चाभियों की मदद से सार्वजनिक स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे और चोरी की गाड़ियों को बेचकर मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे। बरामद ₹ 13,000/- की राशि चोरी की गाड़ियों को बेचने से प्राप्त हुई बताई जा रही है।
गौरीबाजार पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
"अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...