⚡ ब्रेकिंग News

विधायक और नगर अध्यक्ष ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी

विधायक और नगर अध्यक्ष ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
महाराजगंज। पनियरा नगर पंचायत स्थिति कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की। अतिथियों ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गाजे बाजे और झांकियां के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन और सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नामांकन अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा सरकार बेसिक शिक्षा पर क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। पनियरा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने अभिभावकों की मानसिकता पर प्रकाश डाला और कहा प्राथमिक स्तर पर परिषदीय विद्यालयों के बजाएं कॉन्वेंट स्कूलों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि उच्च शिक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं को चुना जाता है। उन्होंने इस सोच मे बदलाव को आवश्यक बताया है।
 अंत में प्रधानाध्यापक राजेश यादव सभी अतिथियों को और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...