⚡ ब्रेकिंग News

बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। बघौचघाट थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी शैलेष यादव उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार तड़के विशुनपुरा सबयां बिहार बॉर्डरके पास से हुई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला 17 जनवरी को थाना क्षेत्र के धूस देवरिया गांव में हुए जमीनी विवाद से संबंधित है। उस दिन दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से शैलेष यादव उर्फ टाइगर फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी को 17 फरवरी को और रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय को 4 अप्रैल को दबोचा गया था। शैलेष यादव उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई को गति दी गई है।गिरफ्तार आरोपी शैलेष यादव उर्फ टाइगर काआपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल ऐनुलहक अंसारी, कांस्टेबल गुड्डू कुमार और कांस्टेबल रतन कुमार बिन्द शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...